FEATUREDLatestNews
Trending

विद्यालय राष्ट्र निर्माण के पुनीत कार्य कर रहे हैं : एसपी गेहलोत

सतपुड़ा एकेडमी में

यातायात जागरूकता का

दिया संदेश


देवास। यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत परवाह थीम पर केंद्रीय सड़क एवं भूतल मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस देवास द्वारा आयोजित चित्रकला, नाटक, रंगोली, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण एवं व्याख्यान समारोह का आयोजन स्थानीय सतपुड़ा एकेडमी तुलजा विहार देवास में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, अशासकीय शिक्षण संस्था संघ सचिव दिनेश मिश्रा, मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता एवं मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव एवं प्राचार्य वी.एस. जॉब द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। यातायात जागरूकता को लेकर कौटिल्य स्कूल एवं सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया। इन नाटकों के माध्यम से बच्चों ने शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेल और सीटबेल्ट का उपयोग करने का संदेश दिया। अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में इनोवेटिव पब्लिक स्कूल प्रथम, केम्ब्रिज स्कूल द्वितीय और हिमालय एकेडमी के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सतपुड़ा एकेडमी प्रथम, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं केंब्रिज स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली प्रतियोगिता में केंब्रिज स्कूल प्रथम, वशिष्ठ गुरुकुल द्वितीय व सतपुड़ा एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा। स्लोगन प्रतियोगिता में केंब्रिज स्कूल प्रथम, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल द्वितीय व सतपुड़ा एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा। निबंध प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में इनोवेटिव पब्लिक स्कूल प्रथम और हिमालय एकेडमी द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान सेन थॉम एकेडमी का रहा। नाटक में कौटिल्य स्कूल एवं सतपुड़ा एकेडमी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि रायसिंह सेंधव ने यातायात पुलिस देवास एवं उपस्थित विद्यालय के संचालकगणों तथा विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट आयोजन हेतु साधुवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने कहा कि यह आयोजन बहुत ही उम्दा है और इस अभियान में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थीगण व विद्यालयों के संचालक बधाई के पात्र हैं। आज राष्ट्र निर्माण के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। श्री गेहलोद ने उपस्थित बच्चों से कहा कि आप देश के आने वाले भविष्य हैं। आपके माध्यम से हम न सिर्फ अपनों, बल्कि आपके परिवार और संपूर्ण शहरवासियों को यातायात के नियमों के पालन हेतु प्रेरित कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्थाओं के संचालकगण मिथलेश यादव, सुरेंद्र राठौर, शकील अहमद कादरी, आदित्य खत्री, रीतेश मिश्रा, सैयद सदाकत अली, चेतन यादव सहित यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी, बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव सहित यातायात थाने का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। इस गरिमामय कार्यक्रम में नगर के 12 विद्यालयों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। आभार प्राचार्य वी.एस. जॉब ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button