
देवास। चापड़ा में आज बागली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी देवास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने घर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इंदौर रोड पर मकुंदगढ़ के आदीवासी सरपंच प्रतिनिधी राजू बामनिया को झंडा भेंट किया एवम भाजपा नेता सुनील पुरोहित, के निवास पर झंडा लगाया। इस अवसर पर भाजपा नेता कमल यादव, कन्हैयालाल पाटीदार,किशोर यादव, कमल जायसवाल ,चेतन सेन्धव , गोविन्द यादव,सुदीप पाठक,संदीप गुर्जर, ईश्वर प्रजापति, रोहित पाटीदार अखिल पुरोहित सहित कई भाजपाई मौजुद थे।