FEATUREDLatestNewsReligious
Trending

भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज से

जय बजरंग नगर में परिवार

सहित विराजेंगे ईशानेश्वर

महादेव



देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 24 जय बजरंग नगर में रहवासियों ने एक भव्य मंदिर का निर्माण मात्र 1 वर्ष में पूर्ण कराया है। यहां पर शुक्रवार 17 जनवरी से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ होगा। यहां पर इश्नेश्वर महादेव परिवार सहित विराजेंगे। ईशानेश्वर महादेव समिति ने तीन दिवसीय आयोजन के लिए भव्य तैयारिया की है। तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। आयोजन के लिए परिसर में भव्य यज्ञशाला का निर्माण किया गया है जिसमें 30 यजमान जोड़ो द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आहुतियां दी जाएगी। जय बजरंग नगर आसपास के क्षेत्र के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 17,18, एवं 19 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन विशाल भंडारे के साथ होगा। इस आयोजन में यहां रहने वाले लोगों के घर-घर पर मेहमान आए हैं तो प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। हजारों लोग महा प्रसाद ग्रहण कर सके इसके लिए भंडारे की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। मंदिर प्रांगण को विद्युत साज सजा से आकर्षक सजाया गया है। यहां पर शिव जी नंदी एवं माता पार्वती, भगवान श्री गणेश, कार्तिकेय जी प्रतिमा के साथ बिराजेंगे। उज्जैन के 84 महादेव में से एक ईशानेश्वर महादेव है जिनका मंदिर देवास में अन्य कहीं पर नहीं है ईशानेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं । पुराणों में भी इसका उल्लेख है। इस आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। महिलाओं ने भी अपनी एक मंडली बनाकर मुक्त हस्त से मंदिर में दान दिया है तो आयोजन की तैयारी में जुटी हुई है। प्रतिदिन यहां धार्मिक गीतों की प्रस्तुति महिलाएं एकत्रित होकर देती हैं वातावरण धर्म मय हो गया है। चारों और उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। स्थिति यह है इस आयोजन को त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है । घर-घर पर विद्युत साथ सजा हो रही हैं तो प्रतिदिन दीपक जलाए जा रहे हैं। ईशानेश्वर महादेव समिति ने धर्म प्रेमी जनता से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button