FEATUREDLatestNewsReligious
Trending

मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यशाला का शुभारंभ

देवास के पत्रकारो ने अपने

हाथों से बनाई मिट्टी की

गणेश प्रतिमा



देवास। बुधवार को जेम्स एकेडमी विद्यालय में मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण एवम प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देवास नगर के पत्रकारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, दिलीप मिश्रा, आदर्श ठाकुर, सौरभ सचान, हेमन्त शर्मा, राजेश व्यास, अतुल बागलीकर, राजेश मालवीय, खूबचंद मनवानी, अरविंद चौकसे, सिद्धार्थ मोदी, शैलेन्द्र अड़ावदिया, वरुण राठौर, रोहित उपाध्याय, राजेश शर्मा को प्रतिमा निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली मिट्टी की उपलब्धता से लेकर प्रतिमा निर्माण एवम निशुल्क वितरण सम्बंधित जानकारी जानकारी कार्यक्रम संयोजिका ऋचा दुबे द्वारा दी गयी। प्रशिक्षण देते हुए कार्यक्रम संयोजक आदित्य दुबे ने बताया की विगत 9 वर्ष से जारी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यर्थियों को जोड़ा जाता है जिससे उनके अंदर बाल्यकाल से ही पर्यावरण के प्रति प्रेम भावना जाग्रत हो और वे प्लास्टर ऑफ पेरिस का विरोध करें। मिट्टी की गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना धर्म के साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी उत्तम है। प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। नदी तालाबों को प्रदूषित करती है। हमारी प्रकृति मां हमें जीवन देती है, प्राण वायु देती है, भोजन देती है, हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण की रक्षा करें। राष्ट्र, धर्म और पर्यावरण के प्रति प्रेम की भावना मजबूत राष्ट्र का निर्माण करती है। छोटी उम्र से विद्यार्थियों में धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण के प्रति कर्तव्य निर्वहन मिट्टी के गणेश की प्रतिमा निर्माण द्वारा किया जा सकता है। प्रकृति का कर्ज चुकाने को पॉलीथिन, प्लास्टर ऑफ पेरिस का त्याग कर पेड़ लगाने होंगे। पर्यावरण संवरक्षण हेतु इस कार्यक्रम में प्रतिवर्ष जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों की भागीदारी रहती है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 7 दिनों तक दिनों तक प्रतिदिन श्याम 4 से 6 बजे तक जारी रहेगा। संस्था द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत भगवा दुपट्टे द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन मिट्टी की गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष सहयोगी आद्या दुबे, आर्यमन दुबे मानसी चौहान, हर्षिका सोलंकी, श्वेता सोंलकी, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button