FEATUREDGeneralLatestNewsOTHERSSportsUncategorized
Trending

राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता सम्पन्न

देवास। डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का सफल आयोजन विक्रम सभा भवन, जवाहर चौक देवास में किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लगभग 09 जिलो  की टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नेशनल ओर इंटरनेशनल डांसरों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जजेस और उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया। प्रतियोगिता जजों ने राष्ट्रीय ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

जज की भुमिका प्रफुल्लसिंह गहलोत, रति राजेश, रवि सिंह, अश्विन नारायण आशापूरे ने निभाकर प्रतियोगिता को सफल बनाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजेश यादव (जिला महामंत्री भाजपा) के मुख्यातिथ्य में, सुमेर सिंह ठाकुर (पूर्व पार्षद) प्रयास गौतम संचालक विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख, उपाध्यक्ष अभय श्रीवास, सचिव अश्विनी जाधव, सह सचिव पवन पाटिल, किरण राव, अर्पणा यादव, इंडिया कोर्डिनेटर संदीप जाधव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन आदित्य सुनील और दिव्या दायमा ने किया।

इंडिया टेक्निकल कमेटी मुख्य पवन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अंसार अहमद (पूर्व सभापति), अध्यक्षता राजीव खंडेलवाल (जिला अध्य्क्ष भाजपा), स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख, देवास जिला ओलंपिक संघ के सचिव अनवर खान, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, सहसचिव हेमेन्द्र निगम (काकू), सह सचिव संदीप जाधव आदि के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियों द्वारा लॉकडाउन के दौरान मई मे आयोजित हुई ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए एवं सभी ऑफिशियल एवं कोच को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

एसोसिएशन की सचिव श्रीमती अश्विनी जाधव ने बताया कि राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता जो कि लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, जालंधर में आयोजित होगी, उसमें मध्यप्रदेश का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्था मेम्बर तन्मय मेहता, युवराज सिंह सेंधव, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सूरज वामनिया, ऋतुराज सिंह गोहिल, राजवीर ठाकुर, देवराज सांगते, आलोक सिंह, विशाल सिंह, सुमित शर्मा, निखिल महल, उदय भावसार, तनिष्का राणा, रश्मि ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, नंदिता चौहान, यशश्वी जोशी, ऋतिक मुकाती, साक्षी चौहान, महक पटेल के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आभार संस्था की कोषाध्यक्ष खुशबू पाटिल ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button