FEATUREDGeneralLatestNewsOTHERSUncategorized
Trending

विधायक द्वारा मंडुक पुष्कर तालाब पर बोटिंग का शुभारंभ

शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिए नई सौगात

देवास। नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो के साथ-साथ नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन एवं पर्यटन को बडावा देने के लिये देवास शहर मे स्थित सयाजी द्वार के सामने मंडुक पुष्कर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाकर तालाब मे बोटिंग कार्य भी प्रारंभ किया गया। अब शहर के नागरिको के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटको को पंचवटी मीठा तालाब के साथ शहर मे स्थित मंडुक पुष्कर तालाब मे बोटिंग करने का लुत्फ मिलेगा। कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान की इस पहल को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा मंडुक पुष्कर तालाब पर बोट का पूजन कर तालाब मे आम नागरिको, बच्चो व सिनियर सिटीजनो व आने वाले पर्यटको के लिये बोटिंग का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, संतोष पंचोली, राहूल दायमा, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, फुलसिह चावडा, अर्जुन यादव, मनीष सेन, धर्मेन्द्रसिह बैस, नितीन आहूजा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button