
देवास। श्रावण माह के अंतिम दिन गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी औदुंबर ब्राह्मण धर्मशाला देवास में समाज बंधुओं द्वारा श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में समाज जन ने एकत्रित होकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से जनेऊ धारण की। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, प्रधान मंत्री जयंत शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, महामंत्री स्वप्निल चौधरी, अनिल दुबे, डी के जोशी, सतीश दुबे नयन कानूनगो, अशोक चौधरी, दिलीप, नयन कानूनगो, ऋषभ चौधरी, भूपेंद्र जोशी, सोहन चौधरी, भावेश कानूनगो सहित समाज जन उपस्थित थे।