FEATUREDLatestNews
Trending

शिप्रा के शुद्धिकरण का लिया संकल्प

उत्तम स्वामी जी महाराज ने

पत्रकारों से की चर्चा



देवास। देवास के समीप क्षिप्रा में चल रही भागवत कथा के दौरान स्वामी महाराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मोक्षदायनी शिप्रा के जल का शुद्धिकरण होना चाहिए इसके लिए कथा के दौरान संकल्प लिया गया हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शुद्धिकरण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि आम जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। हम यात्रा के माध्यम से भी जन जागरण लायेंगे। ताकि शिप्रा नदी में जो प्रदूषित जल है उसे शुद्ध किया जा सके। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए साथ ही पूरे समाज को सतर्क रहने की बात कही। उद्योगों से केमिकल युक्त पानी और विसर्जन सहित सामग्री नदी में डाले जाने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में चर्चा हुई है वही मंत्री कैलाश विजयवर्गी से भी चर्चा में यह बात कही गई की प्रदूषित जल नदी में ना मिले इसके लिए अलग से व्यवस्था कर उसे रीसायकल किया जाए और उस पानी को उद्योगों में ही काम में लिया जा सके। ऐसी व्यवस्था होगी। आमजन यदि जागरूक होंगे तो नदी का जल दूषित होने से बचाया जा सकेगा। पत्रकार वार्ता में मंत्री कैलाश विजयवर्गी एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य तपन भौमिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button