FEATUREDSports
Trending

सांसद खेल महोत्सव में सतपुड़ा एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

खो-खो और फुटबॉल में

खिलाड़ियों का दिखा

दबदबा

देवास । तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आयोजित देवास शाजापुर सांसद खेल महोत्सव में शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजेता बनकर विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया।
मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में देवास विधानसभा क्षेत्र की खेल प्रतियोगिता में बालिका एवं बालक वर्ग में संस्था की टीमों ने अनुशासन, समन्वय और खेल कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया ।
सांखला ने आगे बताया कि प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की खो-खो टीम ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल टीम ने रोमांचक मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग फुटबॉल टीम ने तृतीय स्थान तथा सीनियर बालक वर्ग खो-खो टीम ने भी तृतीय स्थान हासिल कर संस्था का नाम रोशन किया।
विजेता खिलाड़ियों को सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने ट्रॉफी, गोल्ड मेडल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । खेल प्रशिक्षक गजेन्द्र शर्मा, रविन्द्र बिष्ट,देवेन्द्र पाल के द्वारा विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण दिया गया । विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के द्वारा टीम खेल के मैदान में विजय हुई । विजेता टीम को वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वी एस जाब , खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव ने कहा कि सतपुड़ा एकेडमी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button