
देवास। द हिमालय एकेडमी विश्रामबाग, राधागंज, देवास को पाठ्यक्रम एवं पाठ्योत्तर, शैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नगर पालिक निगम, देवास द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर देवास में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर पालिक निगम, देवास की सामान्य प्रशासन समिति द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार, देवास भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, देवास भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पिंकी संजय दायमा द्वारा द हिमालय एकेडमी को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में पुरस्कृत किया गया।